आइए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से स्त्री रोग के बारे में पूछें!
2025年 11月 19日

स्त्री रोग आखिर क्या है?
प्रश्न: स्त्री रोग वास्तव में क्या है?
उत्तर: स्त्री रोग में माहवारी या डिस्चार्ज में असामान्यताएँ, कम डोज़ वाली गर्भनिरोधक दवाएँ, एस.टी.आई. की जाँच, गर्भावस्था और प्रजनन क्षमता सम्बंधित समस्याओं की जाँच, और बहुत कुछ शामिल होता है। अगर आपको माहवारी के बारे में कोई चिंता है या आप गर्भाशय या अंडाशय की जाँच कराना चाहती हैं, तो कृपया अपॉइंटमेंट लें।
प्रश्न: स्त्री रोग अन्य विशेषज्ञताओं से किस प्रकार अलग है? इसे अलग क्या बनाता है?
उत्तर: स्त्री रोग में अक्सर आंतरिक जाँच और ट्रांसवजाइनल अल्ट्रासाउंड शामिल होते हैं। इन्हें आसान बनाने के लिए, ऐसे जूते और कपड़े पहनना मददगार होता है जिन्हें आसानी से उतारा जा सके।
हालाँकि माहवारी के दौरान जाँच और आंतरिक जाँच संभव हैं, खून अगर परीक्षण के परिणामों मेंबाधा डालता है तो सरवाइकल कैंसर की जाँच पर असर पड़ सकता है। ज़्यादा सटीक परिणामों के लिए, सरवाइकल कैंसर की जाँच को अपनी माहवारी के समय से बाहर निर्धारित करना सबसे अच्छा है।
मुझे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास कब जाना चाहिए?
प्रश्न: मुझे किस उम्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाना शुरू करना चाहिए, और क्यों?
उत्तर: आप किसी भी उम्र में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जा सकती हैं। अगर आपको माहवारी, गर्भनिरोधक, या गर्भावस्था से संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो बेझिझक अपॉइंटमेंट लें।
सरवाइकल कैंसर की जाँच के लिए, 20 वर्ष की आयु से शुरू कर, हर दो साल स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलने का सुझाव दिया जाता है। अगर आप उस उम्र तक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास नहीं गई हैं, तो जब आप 20 वर्ष की हों तो पहली अपॉइंटमेंट लेकर जाने का प्रयास करें। ध्यान दें: अगर आपने 20 वर्ष की आयु तक यौन संबंध नहीं बनाया है, तो आपको अपने पहले यौन अनुभव के बाद अपनी पहली सरवाइकल कैंसर जाँच निर्धारित करने की सलाह दी जा सकती है।
प्रश्न: मुझे अपनी पहली अपॉइंटमेंट के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: अपनी पहली अपॉइंटमेंट के लिए, आपको अपना बीमा कार्ड और पहचान पत्र (जैसे स्टूडेंट कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना पड़ सकता है, क्योंकि वे आपके लिए एक मेडिकल रिकॉर्ड और पेशेंट कार्ड बनाएँगे। अगर आप निश्चित नहीं हैं कि क्या लाना है, तो क्लिनिक की वेबसाइट देखें या उन्हें पहले ही कॉल करें।
प्रश्न: स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाने के लिए मुझे क्या लाना चाहिए?
उत्तर: अपना बीमा कार्ड, पहचान पत्र, और एक पीरियड पैड लाएँ। आंतरिक जाँच या ट्रांसवजाइनल अल्ट्रासाउंड के बाद, योनि से थोड़ा खून का बहाव हो सकता है, इसलिए पैड या पैंटी लाइनर रखना अच्छा है।
प्रश्न: किन लक्षणों का मतलब है कि मुझे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए?
उत्तर: अगर आपको माहवारी से पहले या दौरान गंभीर माहवारी दर्द या भारी लक्षण अनुभव होते हैं, तो आपको डिसमेनोरिया या प्रीमेनस्ट्रुअल सिंड्रोम (पी.एम.एस.) हो सकता है।
इसके अलावा, अगर आपकी माहवारी अनियमित हैं या आपको तीन महीने से माहवारी नहीं हुई है, तो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ आपके हार्मोन और अंडाशय के स्वास्थ्य की जाँच कर सकता है। अचानक खून का बहाव (आपकी माहवारी के दौरान नहीं) एस.टी.आई. या सरवाइकल कैंसर से संबंधित परीक्षणों की आवश्यकता का संकेत दे सकता है। अन्य कारणों में गर्भावस्था शामिल है या अगर आप प्रजनन क्षमता सम्बंधित समस्याओं के परीक्षण पर विचार कर रही हैं।







